बिना अनुमति निकाला विजयी जुलूस, छात्रसंघ अध्यक्ष सहित अन्य पर मुकदमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: बिना अनुमति के विजयी जुलूस निकालने पर पुलिस ने पौड़ी परिसर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 10 युवकों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के बाद शहर में नवनिर्वाचत पदाधिकारियों व उनके सदस्यों ने बिना अनुमति के धारा 144 का उल्लंघन करने पर विजयी जुलूस निकाला। जिस पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋत्विक असवाल, यूआर विनय रावत, कोषाध्यक्ष लविश नेगी, भारतभूषण, नितिन रावत, आस्कर रावत, मंजीत असवाल, रोहित गुंसाई, शोएब खान, हिमांशु के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति के विजयी जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही करीब 70 से 80 युवाओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *