थत्यूड़ में विजय संकल्प यात्रा का फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Spread the love

नई टिहरी। धनोल्टी विधानसभा के केंद्र बिंदु थत्यूड़ में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा पहुंची। भाजपा के कार्यकर्ताओं विजय संकल्प यात्रा में आये जनप्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। थत्यूड़ में आयोजित विजय संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि देश में भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ-सबके विकास के मंत्र को लेकर चल रही है। उन्होंने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है, निरंतर देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कहा किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है, गरीबों लागों को मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा है, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के साथ लोगों से भाजपा को अपना समर्थन और मत देने की अपील की। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि भाजपा एक पार्टी न होकर एक बड़ा परिवार बन गई है। भाजपा के साथ आये दिन नये-नये लोग जुड़े रहे है और वह मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश में सैनिकों का मान सम्मान अगर किसी पार्टी ने किया है वह भारतीय जनता पार्टी है, बाकी दलों को केवल चुनाव के समय सैनिकों की याद आती है और चुनाव के समय ही उनके सम्मान का ढोंग रचते हैं। मौके पर शौर्य डोभाल, विधायक प्रीतम सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सुभाष राणा, विनोद सुयाल, विरेंद्र बिष्ट, महावीर सिंह रागड़ सहित भारी संख्य में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *