सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल

Spread the love

रुद्रपुर)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाइक पर सवार युवक हवाई फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात सोशल मीडिया में एक 23 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ। इसमें बाइक में सवार कुछ युवक हाईवे पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी के हाथ में तमंचा और कारतूस है तो कोई हवाई फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में प्रसारित होने के बाद पुलिस तक पहुंचा गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *