स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाने का विरोध, वीडियो वायरल

Spread the love

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि एक गाड़ी में उत्तराखंड सरकार की प्लेट लगाकर आए लोग मीटर लगाने को लेकर धमका रहे हैं। मामले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। जिसमें वीडियो बना रहा शख्स और भीड़ विरोध करते हुए कुछ लोगों का घेराव कर रहे हैं। आरोप लगा रहे हैं कि जबरदस्ती उनके घरों पर पुराने मीटर तोड़कर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। साथ ही मीटर नहीं लगाने पर कनेक्शन काटने की धमकी भी दे रहे हैं। वनभूलपुरा में लगातार स्मार्ट मीटर को लेकर हो रहे विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी भी अनिवार्य बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *