वीडियो वायरल, डीईओ ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में एक बार फिर सरकारी स्कूल के शिक्षक का नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
नैनीडांडा ब्लाक के एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल में पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीईओ बेसिक डा. शिवपूजन सिंह ने उपशिक्षाधिकारी नैनीडांडा को मामले की जांच के निर्देश दिए है। शिक्षक के शराब के नशे में आने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसका संज्ञान लेते हुए उपशिक्षाधिकारी नैनीडांडा को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। इससे पूर्व बीरोंखाल के एक स्कूल में भी शिक्षक के नशे में आने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर शिक्षा विभाग ने इस प्रकरण को अनिवार्य सेवानिवृत समिति को भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *