विधानसभा अध्यक्ष ने मालिनी नदी के तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की ओर से कण्वाश्रम क्षेत्र में स्थित मालिनी नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में धीरेनुमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी अपना सहयोग दिया। इस दौरान जनता से भी बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की गई।
रविवार को कण्वाश्रम स्थित मालिनी नदी के तट पर अभियान चलाया गया। अभियान में धीरेनुमा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय व राजकीय इंटर कालेज झंडीचोड़ के स्वयं सेवियों ने अपना योगदान दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करें। कहा कि कण्वाश्रम धार्मिक व पर्यटन स्थल है। इसलिए इस क्षेत्र को स्वच्छत बनाना अति आवश्यक है। कहा कि स्वच्छता अभियान को आगे भी जारी रखने के लिए एक कलेंडर तैयार किया जाएगा। इस मौके पर फाउंडेशन की संस्थापक सुरभी राजे सिंह, हर्षित शर्मा, मनोज पांथरी, आशीष रावत, राजीव डबराल, राजेंद्र बिष्ट, विनोद धूलिया, कांता सेमवाल, मनीष भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *