विधायक चुफाल के मनाने पर भी नही माने झूलाघाट आंदोलनकारी

Spread the love

पिथौरागढ़। भारत नेपाल सीमा पुल खोले जाने की मांग पर पिछले 5दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे व्यापारियों को मनाने क्षेत्रीय विधायक व भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल पहुंचे, लेकिन उनकी बात प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी। कहा पुल खुलने से पहले वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
शुक्रवार को विधायक विधायक विशन सिंह चुफाल यहां आए। उन्होंने अनशनकारियों को मनाने की कोशिश की। कहा कि शीघ्र उनकी मांग पर निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में सरकार से वार्ता का भरोसा दिया। इसके बाद भी अनशनकारी नहीं माने। व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने विधायक से कहा प्रदेश में सरकारी आपकी पार्टी की है। हमारी स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। कहा बिजली पानी दुकान का किराया तक देने को पैसा नही है। विगत सात माह से बाजार बन्द है दुकान में रखा सामान तक सड़ गया है। कहा परिवार को पालने तक की दिक्कत आ रही है। अध्यक्ष ने कहा सरकार जल्द हमारी समस्या का समाधान करे। कहा भारत नेपाल को जोड़ने वाला झूला पुल शीघ्र खोला जाए।व्यापारी धर्मानन्द पंत ने कहा की नेपाली पेंशनरों के लिए झूलापुल तीन दिन खोलने की बात स्थानीय प्रशासन ने की है।कहा जब नेपाली लोगों के लिए पेंशन नेपाल ले जाने के लिए पुल खोला जा रहा है तो हमारा भी नेपाल के लोगों के पास लाखों की उधारी है। जिसकी वसूली के लिए हमें भी नेपाल जाने व वसूली कर लाने की अनुमति दी जाए। जिससे कुछ राहत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *