विधायक ने किया डा. आम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक राजेश शुक्ला ने बुधवार को ग्राम आनंदपुर कॉलोनी में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा की गई देश एवं समाज सेवा के अनेक आयाम हैं। राष्ट्र की एकता बढ़ाने वाली बंधुता सुनिश्चित करने के लिए उनके सुझाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। यहां मंडल अध्यक्ष विवेक राय, गुलशन सिंधी, शोभित शर्मा, सतीश गुप्ता, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, चंदन जायसवाल, नितिन चरन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *