विधायक के व्यवहार के लिए माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा

Spread the love

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस विधायक के मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय शब्द के प्रयोग और एक अधिकारी के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही उसे धमकाने की निंदा की है। भाजपा ने कांग्रेस से इसके लिए माफी मांगने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि विधायक का व्यवहार कांग्रेस संस्कृति का उदाहरण है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि जसपुर के विधायक का मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय शब्द कहना, कोरोना महामारी के कार्य में हस्तक्षेप करने की कोशिश, अधिकारी को धमकाने और अपशब्दों के प्रयोग की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। भाजपा का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व को विधायक के व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। डॉ. भसीन ने ये भी कहा कि विधायक का व्यवहार कांग्रेस द्वारा कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को बाधित करने के कांग्रेस के प्रयासों का भी प्रमाण है। कांग्रेस ने उत्तराखंड और देश में कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को लगातार कमजोर करने की कोशिश की जाती रही है। कहीं कांग्रेस जुलूस निकालती है, तो कहीं धरने करती है और कहीं सड़क जाम कर देती है। कांग्रेस को जनता से कोई मतलब नहीं है और वह केंद्र के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कोरोना के खिलाफ जंग को सफल नहीं होने देना चाहती। कांग्रेस विधायक ने जो कुछ किया वह कांग्रेस की इसी सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद कांग्रेस अपने मनसूबों में सफल नहीं होगी, क्योंकि जनता सब समझती है। इस तरह के व्यवहार से कांग्रेस अपने लिए ही गहरे गड्ढ़े खोद रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *