विधायक ने किसानों को नई गन्ना प्रजाति के बीज बांटे

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक राजेश शुक्ला एवं चीनी मिल की अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल ने किसानों को गन्ने की नई प्रजाति 15023 के बीज बांटे। गन्ने की प्रजाति 238 में लाल सड़न बीमारी लगने के बाद गन्ना उत्पादन पर संकट खड़ा हो गया था। जिसे दूर करने के लिए चीनी मिल प्रबंधन ने करनाल से शीघ्र पकने वाली सीओ 15023 गन्ना प्रजाति का बीज मंगवाया है। सोमवार को विधायक शुक्ला ने कहा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। चीनी मिल अच्छी रिकवरी लेने के लिए करनाल से गन्ने की नई प्रजाति 15023 का बीज मंगा कर किसानों को निºशुल्क वितरित कर रही है। कहा सरकार का मकसद किसानों को उनके पैदावार की अच्छी कीमत देना है।उन्होंने कहा किसान प्रताप सिंह ठाकुर निवासी नजीमाबाद एवं जितेंद्र सिंह निवासी अंजनिया समेत अन्य किसानों को निºशुल्क 15023 के गन्ना बीज दिया गया है। यहां गन्ना प्रबंधक ऋषि पाल सिंह, विवेक राय, महेंद्र पाल, देवेंद्र शर्मा, गोल्डी गोराया, राकेश गुप्ता, अभिषेक सक्सेना, महेंद्र कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *