विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

Spread the love

चैरास पुल से कीर्तिनगर को जोड़ने वाली लिंक रोड़ का निर्माण कार्य शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
चैरास पुल से कीर्तिनगर को जुड़ने वाली लिंक रोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस लिंक रोड़ के निर्माण कार्य होने से कीर्तिनगर, बडियारगढ़ सहित चैरास क्षेत्र की जनता लाभाविंत होगी।
शुक्रवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने लिंक रोड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रयत्नशील हंै। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नौ दिनों के भीतर सड़क मार्ग बनकर तैयार हो जायेगा। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि लम्बे समय से चैरास क्षेत्र की जनता चैरास मोटर पुल से लिंक रोड़ बनवाएं जाने की मांग कर रही थी। लिंक रोड़ बनने से चैरास, कीर्तिनगर, बढ़ियारगढ़, सिलकाखाल के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे पहले चैरास के लोगों को निर्माण कार्य सहित अन्य सामग्री ले जाने को कई किमी. की दूरी तय करने पड़ती थी। अब लिंग रोड़ का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होते लोगों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी। इस मौके पर अमित चौहान, पंकज उनियाल, नरेंद्र भंडारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभिंयता दिनेश आर्य, एई मैठाणी सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *