विद्या मंदिर के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बायज्यूस लर्निंग एप के माध्यम से डिस्कवरी सुपर स्कूल लीग प्रतियोगिता में रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में देश के 23000 विद्यालयोें के छह लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बुधवार को रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में बायज्यूस लर्निंग एप के माध्यम से डिस्कवरी सुपर स्कूल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 23000 विद्यालयों के 6 लाख विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के दो छात्र कक्षा 7 से देवांश धस्माना व कक्षा 9 से अभिनव गुसाईं ने भी प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने दोनों छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं बायज्यूस की तरफ से आए उपहार बैग व वाटर बॉटल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की विद्यार्थी अगर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं तो उन का सर्वांगीण विकास होता है उन्होंने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अनिल कोटनाला, राजन शर्मा, राहुल भाटिया, मधुबाला नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *