विवि ने बनाई कोरोना टास्क फोर्स

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि ने कोरोना संक्रमण एवं कर्मचारियों व छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए कोरोना टास्क फोर्स का गठन किया है। 17 सदस्यीय इस फोर्स का संयोजक डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा को बनाया गया है। इस संदर्भ में विवि के प्रभारी कुलसचिव हरिमोहन आजाद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि फोर्स कर्मचारियों एवम छात्रों को संक्रमण से निजात दिलाने एवं संक्रमण होने पर उन्हें मदद करने में कार्ययोजना बनाएगी। उन्होंने कह छात्र व कर्मचारी इस संदर्भ में सुरक्षा अधिकारी व पीआरओ से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *