नैनीताल-उधमसिंहनगर जिलों के 12 अफसरों की होगी विजिलेंस जांच, हैरान करने वाला है पूरा मामला

Spread the love

हल्द्वानी। सरकारी पदों पर रहकर गैरकानूनी तरीके से संपत्ति बनाने वाले अधिकारियों पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नैनीताल और यूएस नगर के 12 अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू हो गई है। इनमें परिवहन, राजस्व सहित आम लोगों के सीधे काम से जुड़े विभागों के अफसर बताए जा रहे हैं। इन अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है। विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू की तो आरोप काफी हद तक सही मिले। शासन में बनी कमेटी ने कुमाऊं विजिलेंस की रिपोर्ट का अडिट किया और खुली जांच के आदेश दिए हैं। कुमाऊं विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में करीब 12 अधिकारी हैं। खुली जांच के लिए बैंक, बीमा, राजस्व आदि विभागों से अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य विवरण मांगा गया है। बता दें कि खुली जांच की रिपोर्ट दोबारा शासन को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के अडिट के बाद ही विजिलेंस डायरेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी तय करेगी कि मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *