सीओ चकबंदी कार्यालय में विजिलेंस का छापा, पेशकार को आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Spread the love

 

रुड़की, एजेंसी। रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी। शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *