संदिग्धों पर सर्तक निगरानी रखी जाए

Spread the love

रुद्रप्रयाग : ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत जनपद में चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 227 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने सभी थाना प्रभारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा कर निर्देश दिए कि सत्यापन अभियान केवल औपचारिकता न हो। प्रत्येक सत्यापित व्यक्ति का पूरा विवरण संकलित कर राज्य व राष्ट्रीय पोर्टलों पर आपराधिक इतिहास की जांच की जाए और संदिग्धों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। उन्होंने ड्रग्स, सूखा नशा व अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और 22 अप्रैल से प्रस्तावित चारधाम यात्रा को देखते हुए थाना स्तर पर तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *