विजय बडोनी को विधानसभा सहसंयोजक की जिम्मेदारी मिली

Spread the love

उत्तरकाशी(आरएनएस)। ला उपाध्यक्ष भाजपा विजय बडोनी को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना यमुनोत्री का विधानसभा सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा मण्डल चिन्यालीसौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और प्रदेश मीडिया प्रभार मनवीर सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय बडोनी ने कहा कि शिल्पकारों व कारीगरों के हुनर को सम्मान देते हुए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई है, जिससे शिल्पकारों व कारीगरों के हुनर को नई पहचान मिलेगी। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना भारत की पारंपरिक कला और शिल्पकला को जीवित रखने और देश के कारीगरों और शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य फोकस जनपद के कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच के साथ-साथ गुणवत्ता में सुधार करना रहेगा। इस मौके पर सुमन बडोनी, संजय कंडियाल, मनीष कुकरेती, पूनम रमोला, उदय पाल सिंह परमार, अमित सकलानी, सुभाष नौटियाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *