नई दिल्ली , साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। 26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ विवाह रचाया। शाम को कोडवा परंपराओं के अनुसार दूसरी रस्में भी संपन्न होने की जानकारी सामने आई है।
शाही अंदाज में हुई शादी
शादी समारोह उदयपुर के भव्य होटल रूद्गद्वद्गठ्ठह्लशह्य ड्ढ4 ढ्ढञ्जष्ट ॥शह्लद्गद्यह्य में आयोजित किया गया। सोशल मीडिया पर वेन्यू के बाहर के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें शादी में शामिल मेहमान पैपराजी को मिठाइयां बांटते नजर आ रहे हैं। फैंस अब कपल की पहली आधिकारिक वेडिंग तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद होने के कारण वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत के-ड्रामा थीम के साथ हुई। बताया जा रहा है कि विजय ने उनके लिए कोरियन सिंगर क्कस्ङ्घ के मशहूर गाने त्रड्डठ्ठद्दठ्ठड्डद्व स्ह्ल4द्यद्ग पर डांस भी किया। मेहमानों के लिए एक खास अंताक्षरी सेशन रखा गया, जिसमें नियम था कि सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाए जाएंगे। विजेता टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर दिए गए।
फिल्मी सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी
विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद 2019 में रिलीज हुई फिल्म डियर कॉमरेड ने उनकी जोड़ी को और लोकप्रिय बना दिया। फिल्मों के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गई थीं, हालांकि कपल ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। समय-समय पर दोनों को इवेंट्स, वेकेशन्स और पार्टियों में साथ देखा गया, जिससे अटकलों को और बल मिला। अब शादी के साथ यह चर्चित प्रेम कहानी एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुकी है, और फैंस दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।