शाही स्नान के लिए हरिधाम पहुंची विजट महाराज की देव पालकी

Spread the love

विकासनगर। सिमोग मंदिर में विजट महाराज की नव निर्मित देव पालकी शनिवार को शाही स्नान के लिए हरिधाम यमुना तट पर पहुंची। देव पालकी के यमुना तट पर पहुंचते ही पूरा क्षेत्र विजट महाराज के जयघोष से गूंज उठा। सिमोग मंदिर में विजट महाराज की देव पालकी बहुत पुरानी हो गई थी। इसके चलते महाराज की नई पालकी बनाने का निर्णय लिया गया। खत कोरु के मुंधान गांव निवासी देवता के कार सेवक रमेश सुनार ने पूरी श्रद्धा के साथ काम करते हुए मात्र 22 दिनों में विजट महाराज की नई पालकी तैयार की। शनिवार को पद यात्रियों के साथ देव पालकी हरि धाम पर मां यमुना के स्नान के लिए पहुंची। देव माली भीम सिंह ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर परिसर से देव पालकी ने प्रस्थान किया। जिस रास्ते से भी पालकी गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हरिधाम में मां यमुना के तट पर रविवार तड़के चार बजे देव पालकी को विधि विधान पूर्वक शाही स्नान कराया जाएगा। इसके बाद देव पालकी नाईणी के लिए देसोऊ जाएगी। नाईणी के बाद पालकी को विधि विधान पूर्वक गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *