जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला मुख्यालय के राजकीय प्रेक्षागृह में बुधवार को माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 250 काश्तकारों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। माल्टा प्रदर्शनी में भागेश्वरी देवी, कागजी नींबू में विजयलक्ष्मी देवी, लेमन में कमला देवी, नारंगी में कुसुम देवी, गलगल में आशा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
माल्टा महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पहाड़ी उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए जिससे काश्तकारों की आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बने। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि माल्टा महोत्सव जैसे आयोजन काश्तकारों को नवाचार, गुणवत्ता सुधार एवं व्यावसायिक कृषि के लिए प्रेरित करते हैं। जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने बताया कि महोत्सव में जनपद के 250 काश्तकारों ने प्रदर्शनी लगाई गई है। इनमें 104 काश्तकारों ने माल्टा, 33 ने नींबू, 19 ने गलगल व 29 काश्तकारों ने नारंगी की प्रदर्शनी में सहभागिता की। माल्टा में भागेश्वरी देवी प्रथम, विकास गुसाईं द्वितीय, अंकित नेगी तृतीय, कागजी नींबू में विजयलक्ष्मी देवी प्रथम, राम सिंह द्वितीय, करम चंद्र सिंह, लेमन में कमला देवी प्रथम, अजीत सिंह द्वितीय, चतर सिंह तृतीय, नारंगी में कुसुम देवी प्रथम, हरिओम द्वितीय, योगेंद्र सिंह तृतीय और गलगल में आशा देवी प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय व सुनीता देवी तृतीय रही।