विजेता छात्र-छात्राएं होंगी सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर आयोजित हुई ऑनलाइन चित्रकला, निबंध एवं कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सोमवार 8 फरवरी कोे जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल एसके त्यागी पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार गत वर्ष 9 से लेकर 20 नवंबर 2020 तक विद्यालय स्तर पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि विजेता छात्र-छात्राओं को 8 फरवरी को न्यायालय परिसर में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *