विकास बने शैलशिल्पी संगठन के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्य कारणी का गठन किया गया। इस दौरान विकास आर्य को संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दस दिसंबर 2017 को मानवराधिकारी दिवस पर ही शैलशिल्पी विकास संगठन का गठन किया गया था। संगठन के स्थापना दिवस पर पुरानी कार्य कारीण को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक की जिम्मेदारी मनवर लाल भारती, अध्यक्ष विकास कुमार आर्य, उपाध्यक्ष विनीता भारती, जयदेव सिंह, महासचिव सतीश प्रकाश, सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष केसी राम निराला को दी गई है। इस दौरान शिव कुमार, अनिल कुमार, प्रभुदयाल, श्रद्धानंद, सूरवीर खेतवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *