विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची टिहरी के 352 गांवों तक

Spread the love

 

नई टिहरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अब तक जनपद टिहरी के 9 विकास खण्डों के 352 ग्राम पंचायत तक मोदी सरकार की गांरटी वैन ने पहुंचकर केंद्र सरकार की 17 योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ लाभार्थी को देने का काम किया है। केंद्रीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार व जरूरत मंदों को लाभान्वित करने के लिए जनपद के विकास खण्ड भिलंगना में 4 आईईसी वाहनो, विकासखण्ड जौनपुर, नरेन्द्रनगर, चम्बा, प्रतापनगर तथा देवप्रयाग में 3-3 तथा विकासखण्ड जाखणीधार, कीर्तिनगर एवं थौलधार में 2-2 आईईसी वाहनों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेक आईईसी वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं यथा पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजना, पीएम मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना, पीएम भारतीय जन औषधि योजना, सौभाग्य योजना, डिजी पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, डे एनआरएलएम, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड, हर घर जल, स्वामित्व, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम एवं नैनो फर्टिलाइजर आदि योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *