फरकंडे गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Spread the love

 

चमोली। गैरसैंण। गैरसैंण के फरकंडे गांव पहुंचनें पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर काबीना मंत्री डा़ धन सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने ग्रामीणों का राज्य एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मुहैंया करायी। इस अवसर पर प्रमुख शशि सौरियाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की शपथ भी दिलायी गयी। वहीं दूसरी ओर देवलकोट न्याय पंचायत के ऐरौली ग्राम पंचायत में दर्जाधारी रमेश गडिया एवं प्रधान माहेश्वरी देवी ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *