जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को भव्य रूप देने के लिए डा. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त समारोह समिति का गठन किया गया है। इस दौरान विकास कुमार आर्य को समिति के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
सोमवार को सिम्मलचौड़ स्थित कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शैलशिल्पी विकास संगठन, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, अंबेडकर मंच, संत शिरोमणि रविदास समिति, भारतीय दलित साहित्य अकादमी, अखिल भारतीय श्री बाल्मिकी नवयुवक संघ, रविदास समिति खूनीबड़ व डा. अंबेडकर जागृति समिति देवरामपुर के सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जानी है। जयंती पर कार्यक्रमों को भव्य रूप देने के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक विकास आर्य, ओमप्रकाश कोटला व गीता सिंह सह संयोजक, शूरवीर खेतवाल व आशीष प्रकाश कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार चौधीर प्रवक्ता, मदन सिंह को लेखा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भारत भूषण शाह, सुरेंद्र शमशेर जंग, अनूप कुमार पाठक, जगदीश राठी, संजीव संकल्प, सुदीप चंद्र, शिव कुमार, जयदेव सिंह, राम किशन सिंह, धमेंद्र सिंह आर्य, संजीव सिंह, अमन धाघट, चंद्रमोहन राणा, रणजीत सिंह, प्रशांत चौधरी, अनुज कुमार चौधरी, सतीश प्रकाश को समिति का सदस्य बनाया गया है।