जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संविधान निर्माता, बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त समारोह समिति का गठन किया गया। जिसमें विकास कुमार आर्य को संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई।
शनिवार को सिम्मलचौड़ स्थित कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती संयक्त समारोह समिति का गठन किया गया। जिसमें विकास कुमार आर्य को संयोजक, शिवम भूषण शाह, मनोज शाह को सहसंयोजक, केशीराम निराला को कोषाध्यक्ष, अनुज चौधरी को सह कोषाध्यक्ष व प्रमोद चौधरी, मनवर लाल भारती को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर डा. सुरेंद्र लाल आर्य, ब्रिजेंद्र आर्य, जगदीश राठी, प्रमोद चौधरी, सूरवीर खेतवाल, शिव कुमार, भारत भूषण शाह, ओमप्रकाश कोटला, सोहन लाल, विक्रम चंद शाह, चंद्रपाल शाह, अनिल कुमार, संजीव मोहन, सतीश प्रकाश, आशीष प्रकाश, सच्चिदानंद आर्य, तेजपाल सिंह, मेवा लाल गौड, आशीष खेतवाल, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।