जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के द्वारा सतपुली नगर में अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ का गठन किया गया। जिसमें विकास कुमार को अध्यक्ष, नरेश सोदियाल को महासचिव, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बुधवार को सतपुली में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ के तत्वाधान में नगर पंचायत सतपुली के नवयुवक संघ का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा रजत कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल कुमार को उपाध्यक्ष, आकाश कुमार वैद्य को कार्यालय सचिव, अनुज कुमार को संगठन सचिव, अनिल कुमार को प्रचार सचिव, सुभाष कुमार को मुख्य सलाहकार, राकेश कुमार को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलरम बागवान, प्रदेशउपाध्यक्ष हरीश चन्द्र, प्रदेश अध्यक्ष बनारसी दास गौड़, हरीश चन्द्र, धनीराम वाल्मीकि, श्यामलाल चोटियाल, श्रीमती संतो देवी आदि मौजूद थे।