घंटाघर से विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन रुके

Spread the love

देहरादून। महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी ने घंटाघर से विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन का विरोध किया है। चेतावनी दी कि परमिट शर्तों के विपरीत चलने वाले इन वाहनों का संचालन नहीं रोका गया तो सिटी बस संचालक चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अध्यक्ष विजय वर्जनवर्धन डंडरियाल ने गढ़वाल आयुक्त, डीएम, पुलिस निदेशक यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आरटीओ (प्रशासन) और आरटीओ (प्रवर्तन) को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि सिटी बसों को घंटाघर से 100 मीटर आगे खड़ा किया जा रहा है। जबकि विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन घंटाघर से हो रहा है। विक्रम वाहनों के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी है, जिसमें वह प्रभात कट से आगे नहीं आ सकते हैं। बावजूद सभी वाहन घंटाघर के पास आ रहे हैं। घंटाघर से वाहन झुंड में चल रहे हैं। पुलिस और पुलिस के अधिकारी परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। चेताया कि यदि संचालन नहीं रोका जाता है तो सिटी बस संचालक चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *