चमोली। महाविद्यालय गोपेश्वर में नये शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से बिक्रम बर्त्वाल को शिक्षक अभिवाक संघ अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर गौरी देवी उपाध्यक्ष, डॉ. एसएस रावत सचिव, गजेन्द्र सिंह असवाल सहसचिव, मंदीप सिंह फर्स्वाण कोषाध्यक्ष, निवर्तमान अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट को विशेष सलाहकार बनाया गया। चंद्रमणि पांथरी, भवान सिंह, दलबीर सिंह एवं अनीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमके उनियाल ने समस्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. बीपी देवली, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. दिनेश सती, डॉ. भावना, डॉ. पूनम टाकुली, डॉ. दर्शन नेगी आदि उपस्थित थे।