आंखों की गुस्ताखियां का पहला पोस्टर रिलीज, शनाया कपूर के साथ रोमांस करते दिखे विक्रांत मैसी

Spread the love

अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियांÓ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें विक्रांत और शनाया की केमिस्ट्री शानदार नजर आई।
‘आंखों की गुस्ताखियांÓ म्यूजिकल प्रेम कहानी है, जो भावनाओं और प्यार के जादू को दिखाती है। शनाया कपूर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। पोस्टर में उनकी केमिस्ट्री को प्रशंसकों ने शानदार और प्यारा बताया।
जी स्टूडियोज ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दो दिल, एक प्यार और अनगिनत गुस्ताखियां। आंखों की गुस्ताखियां का टीजर गुरुवार को रिलीज होगा और 11 जुलाई को अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में प्यार का एहसास करने के लिए जरूर जाएं।
हाल ही में प्रोड्यूसर मानसी बागला ने ‘आंखों की गुस्ताखियांÓ में शनाया कपूर को लॉन्च करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की थी।
बागला ने खुलासा किया कि वह एक ऐसी नायिका चाहती थीं, जिसमें अल्हड़पन और अनिश्चितता हो, ऐसे गुण जो केवल एक नया चेहरा ही ला सकता था। स्क्रिप्ट लिखते समय उन्हें लगा कि शनाया की स्वाभाविक प्रतिभा और उसके चेहरे के भाव किरदार की मांगों के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं, जिसके चलते उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के शनाया को चुन लिया। उन्हें लगता है कि इस किरदार के लिए शनाया कपूर एकदम सही हैं।
फिल्म में संगीत गायक विशाल मिश्रा ने दिया है। जानकारी के अनुसार यह कहानी दो ब्लाइंड लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आधुनिक समय में प्रेम की खुशियों और चुनौतियों का सामना करते हैं। यह रस्किन बांड की कहानी ‘द आइज़ हैव इटÓ से प्रेरित है।
फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसे मानसी बागला और निरंजन अयंगर ने मिलकर संयुक्त रूप से लिखा है। जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, मानसी और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है।
‘आंखों की गुस्ताखियांÓ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *