जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मूल रूप से कल्जीखाल के ग्राम दिवई में रहने वाले सक्षम रावत सेना में लेफ्टिनेंट बनें हैं। सक्षम की इस सफलता पर उनके अभिभावकों सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है। वर्तमान में सक्षम का परिवार सतपुली में रहता है।
देहरादून में पासिंग आउट परेड की गई। पासिंग आउट परेड में सतपुली के सक्षम भी लेफ्टिनेंट बनें। सक्षम को भारतीय सेना में जम्मू कश्मीर राइफल्स-19 में लेफ्टिनेंट बनाया गया है। लेफ्टिनेंट सक्षम रावत मूल रूप से विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम दिवई के रहने वाले हैं। सक्षम के पिता अशोक कुमार रावत और माता सुमन रावत सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। सक्षम रावत ने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली से प्राप्त की। जिसके बाद कक्षा छह से आठवीं कक्षा तक नवोदय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कक्षा नवीं से बारहवीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। 2021 में उन्होंने एनडीए में सफलता प्राप्त की। कड़ी मेहनत के बाद सक्षम देहरादून आईएमए पासिंग आउट परेड में सैन्य अफसर बनें। सक्षम रावत के लेफ्टिनेंट बनने से नयारघाटी सतपुली सहित विकासखंड कल्जीखाल में खुशी की लहर है। सक्षम के पिता अशोक कुमार रावत और माता सुमन रावत का कहना है कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। कहा कि देश सेवा सबसे बड़ी सेवा हैं। सक्षम ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शिक्षा प्राप्त करने के दौरान 2021 में पहले ही अटेम्प्ट के दौरान एनडीए में सफलता प्राप्त की। जिसके बाद कड़ी मेहनत के बाद शनिवार को देहरादून आईएमए पासिंग आउट परेड में सैन्य अफसर बनें। सक्षम रावत के लेफ्टिनेंट बनने से नयारघाटी सतपुली सहित विकासखंड कल्जीखाल में खुशी की लहर है।