माणिकनाथ रेंज का नाम बदलने पर भड़का ग्राम प्रधान संगठन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ग्राम प्रधान संगठन ने विकासखंड कीर्तिनगर स्थित डांगचौरा में पूर्व से स्थापित माणिकनाथ रेंज का नाम बदलकर कीर्तिनगर रेंज डांगचौरा रखे जाने व नव सृजित रेंज जिसका मुख्यालय देवप्रयाग में है उसे माणिकनाथ रेंज देवप्रयाग किए जाने पर नाराजगी जताई है। कहा इस निर्णय से जनता में रोष है। इस संदर्भ में प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर वन प्रभाग को भेजे पत्र में संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने कहा है कि माणिकनाथ देवता का मंदिर आरक्षित वन क्षेत्र डागर व पौखाल रेंज टिहरी वन प्रभाग की सीमा पर स्थित है और गुरु माणिकनाथ के नाम से राजा के समय से ही माणिकनाथ रेंज का मुख्यालय डांगचौरा में स्थित है। कहा क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों की भावनाओं को देखते हुए डांगचौरा स्थित कीर्तिनगर रेंज का नाम पूर्व की भांति माणिकनाथ रेंज किए जाने व नव सृजित रेंज का नाम देवप्रयाग रेंज रखा जाए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *