हवालबाग ब्लक मुख्यालय में ग्राम प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले हवालबाग विकासखंड के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ब्लक मुख्यालय हवालबाग में धरना प्रदर्शन किया। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने जमकर नारेबाजी की तथा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष देव सिंह भोजक के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक सभा भी की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम नेशनल मोबाइल मनिटरिंग सिस्टम से उपस्थिति का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय वित्त की वर्ष 2022-23 की किस्त को शीघ्र मुक्त करने, कोरोना काल में सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप ग्राम प्रधानों को घ्10000 प्रोत्साहन राशि दिए जाने, मनरेगा कार्यों में भुगतान की समस्या का निस्तारण करने, मनरेगा योजना में अकुशल श्रमिकों को घ्400 तथा कुशल श्रमिकों को घ्600 प्रतिदिन मजदूरी देने, कोरोना काल को देखते हुए प्रधानों का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाने, ग्राम प्रधानों को विधायकों और सांसदों की भांति पेंशन दिए जाने तथा विकास खंड में कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्तियां किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रधान लंबे समय से अपनी मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर ग्राम प्रधान कार्य बहिष्कार और उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देव सिंह भोजक, ग्राम प्रधान नंद किशोर आर्य, भीम सिंह बिष्ट, महेश चंद्र, हरेंद्र शैली, रीता आर्य, राजेंद्र सिंह, बाला दत्त कांडपाल, कमलेश कुमार, किशन सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, राजेंद्र सिंह, उमेश नैनवाल, बीना देवी, नीलम देवी, हरीश जोशी, रेखा आर्य सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *