पैदल मार्ग से गांव जा रहे ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट

Spread the love

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज की घटना, बनी है दहशत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र की दुगड्डा रेंज में पैदल मार्ग से अपने गांव जा रहे एक व्यक्ति को हाथी ने मार दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को राजकीय बेस चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक जब जमरगड्डी निवासी रोशन सिंह 50 वर्ष गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। पैदल मार्ग पर खोह नदी के किनारे उनका शव मिला है। बताया कि शुक्रवार शाम रोशन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी. नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। रोशन सिंह पूर्व में दुगड्डा रेंज में वन श्रमिक के रूप में काम कर चुका है। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबध में डीएफओ आकश गंगवार ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि खोह बीट के निकट एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *