गाय चराने गए ग्रामीण की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत

Spread the love

नैनीताल। भीमताल क्षेत्र के धारी ब्लॉक के उडियारी पल्लाधार पट्टी नई में बीते मंगलवार की शाम को मवेशियों को जंगल चराने के लिए गए लालराम की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने खुद से ही जंगल में लाल राम को ढूंढने की कोशिश की। वह पहाड़ी से आए पत्थर के नीचे दबे मिले। जिसकी सूचना परिजनों ने देर शाम पुलिस को दी। जानकारी देते हुए खनस्यूं थानाध्यक्ष रोहिताश सागर ने बताया मृतक लालराम पुत्र बच्चीराम (54) घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे। मंगलवार को मवेशियों को चराने के लिए घर से दूर जंगल गए हुए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। जिसपर परिजनों ने खुद से ही जंगल में जाकर खोजबीन शुरू की। कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने लालराम को जंगल में पत्थर के नीचे मृत अवस्था में पाया। रात हो जाने के चलते मंगलवार को पंचनामा नहीं भरा जा सका। बुधवार को घर पर ही पंचनामा की कार्रवाई की गई। डॉक्टरों की टीम को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *