ससुराल गए ग्रामीण की करंट लगने से मौत

Spread the love

काशीपुर। ससुराल गए ग्रामीण की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण के घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव बढियोंवाला निवासी मो़ हफीज (35) पुत्र मो़ हुसैन की बिजनौर के कस्बा बढ़ापुर के गांव अब्दुल्लापुर कुरैशी उर्फ बड़खेड़ा में ससुराल थी। हफीज शनिवार को अपनी ससुराल गया था। ससुराल के मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हफीज मकान की छत पर टहलने के लिए चढ़ा तो विद्युत लाइन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में तहरीर नहीं दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *