जल संरक्षण एवं संवर्धन के दिलाई ग्रामीणों को शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत डांगी में समाजिक कार्यकर्ता एवं परा विधिक स्वयं सेवी जगमोहन डांगी ने ग्राम पंचायत प्रशासक भगवान सिंह चौहान, गांव की महिलाओं एवं युवाओं के साथ विश्व जल दिवस पर गांव के प्राकृतिक जल स्रोत पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के प्राकृतिक जल स्रोत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ दिलाई
जगमोहन डांगी ने कहा कि हमारे पूर्वजो ने हमें प्राकृतिक जलधारा संरक्षण कर विरासत के रूप में बड़ी अनमोल धरोवर दी हैं। जिसका सरक्षंण एवं सवंर्धन करना हम सबका नौतिक कर्तव्य बनता हैं। आओ हम सब प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने की शपथ ले। इस मौके पर “जल है तो कल है के नारे के साथ सबको जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्या बिष्ट, दिनेश चौहान, पुष्पा देवी, कांति देवी, वृंदा रावत, सीता लिंगवाल, अनुसूया देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *