मोटर मार्ग का डामर उखड़ने पर भड़के ग्रामीण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत कपरोली मोटरमार्ग पर जगह-जगह डामर उखड़ने से हो रही दिक्कतों को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस संदर्भ में लोनिवि अस्थाई खण्ड कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता को ग्रामीणों ने ज्ञापन भी दिया। जिसमें ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के डामरीकरण के कार्य में मानकों का पालन न किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि डामर उखड़ने से सड़क की स्थिति दयनीय होती जा रही है। यदि शीघ्र ही मार्ग की स्थिति ठीक नहीं हुई तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से मोटर मार्ग का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की मांग की है। मांग करने वालों में हरदेव कुमार, राजवीर सिंह, संदीप लाल, सुनील लाल, हरदेव लाल आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *