लापरवाह सिस्टम, आधार कार्ड बनवाने के लिए भट रहे ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वर्तमान में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, एकेश्वर व पोखड़ा विकाखंडों में आधार कार्ड सेंटर नहीं होने के कारण चुनाव में उतरने का मन बना चुके ग्रामीण आधार कार्ड त्रुटि को दूर करने के लिए भटक रहे हैं। दरअसल, पूर्व में घोषणाओं के बाद भी क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर नहीं बनाया गया है। जबकि, ग्रामीण लगातार आधार कार्ड सेंटर खोलने की मांग उठा रहे थे।
सिमारखाल निवासी व पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आधार सेंटर न होने के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। आधार कार्ड में सुधारीकरण न होने के कारण विवाह पंजीकरण में भी परेशानियां आ रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों में भी आधार कार्ड मांगा गया है। क्षेत्र में आधार सेंटर न होने के कारण न तो त्रुटियों में सुधारीकरण हो पा रहा है और न ही नये आधार कार्ड बन पा रहे हैं। नौगांवखाल स्थित पोस्ट ऑफिस में कुछ समय पूर्व नये आधार कार्ड बनाने के साथ ही आधार कार्डों में त्रुटियों का भी सुधार किया जा रहा था। लेकिन, इस कार्य के लिए तैनात कर्मचारी का स्थानांतरण होने के साथ ही यह कार्य भी बंद हो गया। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनो विकासखंडों में आधार सेंटर खोलने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *