रुद्रपुर। गुरुग्राम के किसानों ने मुख्य कृषि अधिकारी डॉ़ अभय कुमार को ज्ञापन देकर बेमौसमी धान की फसल लगाने की अनुमति मांगी है। मुख्य कृषि अधिकारी ने खेतों का सर्वे कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान पति विधान दास की अगुवाई में किसानों ने शनिवार को मुख्य कृषि अधिकारी से मुलाकात कर कहा कि गुरुग्राम की अधिकांश कृषि भूमि दलदली है। इन खेतों में गेहूं या दलहन की फसल नहीं होती है। बरसात के सीजन में होने वाली धान की फसल की उपज कम और लागत अधिक होने से किसान कर्ज में रहते हैं। बेमौसमी धान की फसल ही उनकी जीविका का मुख्य जरिया है। ऐसे में बेमौसमी धान की फसल पर रोक लगने से किसानों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय ने शीघ्र ही जमीनों का सर्वे कर इसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दीपक सरकार, तापस मंडल, अमित सिंह, बलाई सरकार, अर्जुन मल्लिक, राजेश नंदी, निर्मल मंडल आदि रहे।