डामर प्लांट लगाने के खिलाफ मुखर हुए ग्रामीण

Spread the love

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के गोविंदपुर और दौलाघट के बीच भातीणी में डामर प्लांट लगाने के खिलाफ ग्रामीण मुखर हो गये हैं। गुरुवार को क्षेत्र के जनप्रतिनियों और ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंप प्लांट को बंद करने की मांग उठाई। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि गोविंदपुर व दौलाघट के बीच भातीणी ग्राम पंचायत में डामर प्लांट लगाया जा रहा है। वायु प्रदूषण से नजदीक के सात ग्राम पंचातयों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनके स्वास्थ्य में भी प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी इसी स्थान पर प्लांट लगाया गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान डांगी खोला कांता देवी, बीडीसी सदस्य राहुल खोलिया, प्रधान ममता भंडारी, मनोज, किशन राम, गीता डांगी, दिनेश सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *