भालू के डर से ग्रामीणों ने झाड़ियां साफ की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम डांगी गांव में मंंगलवार को अभियान चलाकर मुख्य मार्गों सहित विद्यालय जाने वाले मार्गो की झाड़ियों को काटकर सफाई की।
बता दें कि विगत शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाते समय रास्ते में भालू दो शावकों संग देखा गया था। इसके अलावा गांव कई दिनों से गुलदार की भी सक्रियता बनी हुई। मंगलवार को समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीतू लिंगवाल की नेतृत्व में अभियान चलाकर गांव के मुख्य संपर्कों मार्गों एवं विद्यालय जाने वाले संपर्क रास्तों की झाड़ियां काटी गई। वहीं पूर्वी मनियारस्यूं ग्राम पंचायत डांगी की नव निर्वाचित प्रधान बबीता देवी के नेतृत्व में डांगू एवं हसुडी गांव में महिलाओं ने शहीद नरेश रावत मोटर मार्ग से गांवों तक संपर्क मार्गों की अभियान चलाकर झाड़ियां काटी गई। ग्रामीणों ने बताया कि रास्तों दोनों तरफ उगी झाड़ियां भी खतरे का कारण बन रही हैं। इससे रात्रि में जंगली जानवरों की ओर से हमला होने का भय रहता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पूजा देवी, पूर्व प्रधान विमला देवी सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *