सड़क के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

Spread the love

बिलकेदार- जनासू मोटर मार्ग सहित अन्य मार्गों के मरम्मत की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: क्षतिग्रस्त बिलकेदार-जनासू मोटर मार्ग के निमार्ण और अन्य मांगों को लेकर लोगों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने रेलवे व शासन-प्रशासन की ओर से मांग को गंभीरता से न लिए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा यदि शीघ्र उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र रावत और व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे निर्माण की कार्यदाई कंपनी एलएनटी के डंपरों के कारण पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। जितेंद्र रावत ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए रेलवे के सीपीएम सुमित जैन से वार्ता कर गड्ढे भरने और पीडब्लूडी के अधिकारियों से बुश कंटिग व रोड का एस्टीमेट जल्द शासन को भेजने के लिए वार्ता की गई। साथ ही स्थानीय विधायक से भी वार्ता की। उन्होंने कहा इस संदर्भ में अधिकारियों ने गुरुवार से कार्य प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रांतीय व्यापार प्रकोष्ठ के दिनेश पंवार, आनंद भंडारी, जगदीश रावत आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *