वन पंचायत की भूमि का सीमांकन न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। गोठी में वन पंचायत की भूमि का सीमांकन न होने से ग्रामीण आक्रोशित है। कालिका के ग्रामीणों का आरोप है कि बौन गांव के लोग गोठी की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी भूमि का सीमांकन नहीं हो रहा है।
बुधवार को कालिका के ग्रामीण बीडीसी सदस्य रमेश बिष्ट के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा गोठी वन पंचायत भूमि में पक्का आवासीय भवन का निर्माण किया गया है। साथ ही कुछ भूमि पर अराजक तत्व तारबाड़ भी कर रहे हैं। उन्होंने बीते बुधवार को प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया, लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन से शीघ्र ही अवैध कब्जा नहीं रुकवाया तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *