धारचूला में ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

Spread the love

 

पिथौरागढ़। 6 माह से पेयजल संकट से जूझ रहे नागलिंग व बालिंग के ग्रामीणों का हौसला आखिरकार जवाब दे गया। पेयजल आपूर्ति ठप रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कहा वे लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे हैं, बावजूद इसके उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
बुधवार को नागलिंग व बालिंग के ग्रामीणों ने प्रधान ममता व दिनेश बंग्याल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय धारचूला पहुंचकर जल निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा छह माह पहले सड़क के मलबे से पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई थीं, जिसे आज तक ठीक नहीं किया जा सका। गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे उन्हें खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। नलों में पानी की बूंद नहीं टपक रही। मजबूर होकर उन्हें गधेरों के दूषित पानी से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने जल निगम व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। एसडीएम को ज्ञापन देते हुए जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल न होने पर एनएच जाम करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *