क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने किया विधायक का किया घेराव

Spread the love

रुद्रपुर। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उमरू खुर्द पहुंचे विधायक ड़ प्रेम सिंह राणा का ग्रामीणों ने घेराव कर सड़क व नाली निर्माण कराए जाने की मांग की। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट को भी ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी।
विधायक ड़ प्रेम सिंह राणा गुरुवार को भ्रमण के दौरान कंजाबाग-उमरुखुर्द पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। उन्होंने कहा कि कंजाबाग प्राइमरी स्कूल से इस्लामनगर को जोड़ने वाली सड़क काफी क्षतिग्रस्त है। जिसमें आवागमन करने में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क पर हुए गहरे गड्ढों से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कंजाबाग पोस्ट अफिस से मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क में नाली निर्माण न होने से बरसात आदि का पानी रोड पर एकत्र हो जाता है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां रोहित वर्मा, संतोष पंत, जनक चंद, नंदन सिंह रावत, हरीश शर्मा, प्रकाश चंद्र पांडे, चंपा शर्मा, गीता, गणेश चंद, गीता पांडे, रेखा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *