जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड नैनीडांडा के अंतर्गत न्याय पंचायत बिरखेत के दिगोली मिलन केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की तरफ से स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली पानी सहित दस शिकायतें दर्ज करवाई गई, जिनमें से अधिकाशं शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित करवा दिया है।
उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की तरफ से बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित दस शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया। शेष शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी, तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद पांडे, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष गुसाईं मौजूद रहे।