रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण

Spread the love

चमोली : गोपेश्वर नगर से तीन किमी. दूर गंगोल गांव के किसान जंगली जानवरों से परेशान हैं। काश्तकार जानवरों को भगाने के लिए रतजगा कर रहे हैं। थाली, कनस्तर बजाने के साथ मशालों की रोशनी से जानवरों को खेतों से भगा रहे हैं। गंगोल गांव की सुशीला, कविता, बिंदु, विश्वेवरी, संगीता, राम सिंह, रमन ने गुरुवार को बताया कि जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए वन विभाग से कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *