मूलभूत सुविधाओं को लेकर सुतोल के ग्रामीणों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

Spread the love

चमोली। चमोली जिले के दूरस्थ सुतोल के ग्रामीणों ने कहा कि गांव की सड़क खस्ता हालत है और संचार समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का आज भी गांव में टोटा है। ग्रामीण ने कहा कि सरकार एक बार हमारी भी सुन लो। सुतोल गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन दिया। कहा कि आज दौर में जब सरकार गांव-गांव तक सुविधा की बात करती है। ऐसे में हमारा गांव आज भी मूल भूत सुविधाओं से वंचित है। कहा यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि घाट मुख्यालय से जोड़ने वाली सुतोल मोटर मार्ग 19 किलोमीटर है, जिसका निर्माण वर्ष 2011-12 में हुआ था। जिसकी स्थिती वर्तमान समय में अत्यधिक दयनीय व खतरनाक बनी हुई है। ग्रामीणों ने सड़क और संचार सेवाओं को ठीक करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *