कुटरी गांव में हुई चोरी के मामले का खुलासा न होने पर भड़के ग्रामीण

Spread the love

रुद्रपुर। कुटरी गांव में डेढ़ माह पूर्व एक घर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण भड़क गये। विधायक भुवन कापड़ी के साथ चकरपुर पुलिस चौकी पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कुटरी गांव निवासी होशियार सिंह कन्याल का परिवार 43 दिन पूर्व 25 जून को अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर पिपलिया गांव में पूजा कार्यक्रम शामिल होने गया था। यह परिवार जब पूजा से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और मकान के अंदर रखी अल्मारी खुली हुई थी। चोरों ने घर में हाथ साफ कर दस लाख की कीमत के सोने के जेवरात एवं पांच हजार की नगदी पार कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने 28 जून को अज्ञात चोरों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया था। घटना को लंबा समय बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने रविवार को चौकी प्रभारी पीयूष जोशी का घेराव किया और चोरी का खुलसा करने की मांग की। विधायक भुवन कापड़ी ने पुलिस को एक सप्ताह का समय चोरी के खुलासे के लिए दिया है। इस मौके पर हरीश बोरा, कल्पना कन्याल, भागीरथी देवी, पिंकी कन्याल, देवेंद्र कन्याल, मदन सिंह, कैलाश चंद, होशियार सिंह, नरेंद्र सिंह, मदन सिंह, किशन चंद, जीवन खर्कवाल, अनिल चंद, वीरेंद्र राज, नंदन सिंह चौहान, हिमांशु तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *